Search This Blog

Monday 13 February 2017

Lession 1

संस्कृत अनुवाद सीखने के लिए आवश्यक है की हम शब्दरूप, धातुरूप व प्रत्यय को अच्छे से जानें। और इस Lession में हम धातुरूप पढ़ेंगे। इस नीचे दिए गए page के माध्यम से सबसे पहले धातुरूप के बारे में पढें। किसी तरह की समस्या होने पर आप comment या mail के माध्यम से अपनी समस्याओं को पूछ सकते हैं


Tuesday 24 January 2017

IAS Mains-2017 Sanskrit (optional) Syllabus

प्रथम प्रश्न पत्र 

(TOTAL = 250 MARKS)

PART-I 


किन्ही ५ प्रश्नों के उत्तर दीजिये  (प्रश्न 1 व् 5 अनिवार्य)

३ प्रश्नों के उत्तर संस्कृत तथा 2 प्रश्नों के उत्तर हिंदी/English अथवा Candidate द्वारा चुने भाषा माध्यम में 

Q1. संज्ञा,सन्धि, समास, कारक, वाच्य  (Answer must be in Sanskrit)  
(50 marks)

Q2 . हिंदी में 2 लघुउत्तरीय प्रश्न 

      (a) वैदिक संस्कृत भाषा की मुख्य विशेषताएं।
      (b) शास्त्रीय लौकिक संस्कृत भाषा के प्रमुख लक्षण।
      (c) भाषा वैज्ञानिक अध्ययन में संस्कृत का योगदान।
(25 x 2 = 50 marks)

Q3. साहित्यिक आलोचनाओं की प्रमुख प्रवित्तियां (हिंदी/English में 2 लघु उत्तरीय प्रश्न)
 (25 x 2 = 50 marks )

Q4. साहित्य विधाओं का उद्दभव एवम विकास  (हिंदी/English में दो लघुउत्तरीय प्रश्न)

       रामायण, महाभारत, महाकाव्य, रूपक(नाटक), कथा, आख्यायिका, चम्पू, खंडकाव्य, मुक्तक काव्य।
(25 x 2 = 50 marks)


PART-II


Q5. Current Topics पर आधारित दो निबंध (150+150=300 words)
( 25 x 2 = 50 marks)

Q6. भारतीय संस्कृति का सार  (हिंदी/English में 2 लघुउत्तरीय प्रश्न)
(25 x 2 = 50 marks)
       (a) पुरुषार्थ
       (b) संस्कार
       (c) वर्णाश्रम व्यवस्था
       (d) कला एवम ललित कला
       (e) तकनीकी विज्ञान

Q7. भारतीय दर्शन की प्रवित्तियां  (हिंदी/English में 2 लघु उत्तरीय प्रश्न)

       चार्वाक, बुद्ध, जैन, सांख्य, योग, न्याय, वैशेषिक, मीमांसा, वेदांत
(25 x 2 = 50 marks)

Q8. Unseen Passage इसका उत्तर अधिकतम एक लाइन में, 10 प्रश्नों के उत्तर संस्कृत में।
(10 x 5 = 50 marks)

NOTE :
  1. किसी एक Part से तीन तथा दूसरे Part से दो प्रश्न करने हैं।
  2. PART-I  के Question 2,3,4 से कोई दो व् PART-II के Qus 6 या 7 में से किसी एक को पूर्णतः छोड़ सकते हैं। 

Why Sanskrit as an Optional ?

सबसे पहले उन अभ्यर्थियों की बात करते हैं जिनका Background संस्कृत नहीं रहा है, क्या उनको संस्कृत वैकल्पिक विषय लेना चाहिए ?

मेरा जहाँ तक अनुभव है , संस्कृत लगभग सभी छात्रों की पृष्टभूमि रही होती है क्योंकि Class 9th, 10th तक  सबने इतनी संस्कृत पढ़ी होती है ,जितनी UPSC में अच्छे अंक लाने के लिए पर्याप्त होते हैं। संस्कृत सब्जेक्ट बिल्कुल सामान्य Maths की तरह है, अगर थोड़ा सा भी ध्यान लगाकर पढ़ा जाय तो अच्छे अंक लाना अन्य Subjects की अपेक्षा काफी Easy है। 
                  Last Years के संस्कृत Optional से Mains देने वालों का रिजल्ट देखने से आपको पता लगेगा की उनमे से 90% लोगों का Background B.TECH  या MBBS या कुछ और Technical रहा है। अतः इससे ये पता चलता है की संस्कृत एक तरह से Technical Subject है।  

संस्कृत साहित्य वैकल्पिक विषय चुनने के फायदे -

१. आपका पहला उद्देश्य किसी भी विषय को चुनने से पहले ये होता है की कम समय में ज्यादा Marks ले आना अतः संस्कृत विषय आपका ये उद्देश्य पूर्ण करने के लिए सबसे सरल विकल्प है। 
२. बहुत छोटा व स्पष्ट  Syllabus है जिसको आसानी से 2  महीने में अच्छी  तरह पढ़ा जा सकता है। 
३. Unseen Passage से एकदम आसान 50 Marks का प्रश्न, जो की किसी और Subject में नहीं है। 
४. संस्कृत का Syllabus परिवर्तनशील नहीं है।
५. मात्र 3 Question के Answer संस्कृत में लिखना Compulsory है।